गढ़वाल की पहचान एक पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन 'अरसा' से भी है, जो एक स्वादिष्ट मिठाई है और शुभ अवसरों पर मेहमानों को उपहार के रूप में दी जाती है। चावल और गुड़ से बनने वाला यह व्यंजन बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है और इसमें सौंफ, तिल व नारियल का बूरा मिलाकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है। अरसे को उत्तराखंड की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होता